भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े का भव्य स्वागत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सनम जांगड़े के प्रथम नगर आगमन पर अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

अटल परिसर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने और प्रत्येक बूथ में 10 अनुसूचित जाति कार्यकर्ता तैयार करने का आह्वान किया।

अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में सनम जांगड़े का प्रथम आगमन हुआ, जहां पूर्व मंत्री एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले की उपस्थिति में अनुसूचित जाति मोर्चा तथा अन्य कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। श्री जांगड़े ने भाजपा के रीति-नीति और सिद्धांतों के अनुरूप सच्ची लगन से कार्य करने पर जोर दिया तथा प्रत्येक बूथ में 10 अनुसूचित जाति (अजा) कार्यकर्ता तैयार करने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए पार्टी के लिए सदैव तत्पर रहकर कार्य करने की बात कही। जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ होने वाले सेवा पखवाड़ा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन्मदिवस पर सभी मंडलों में प्रातः स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जबकि दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा की अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार बंजारा ने संबोधित करते हुए मोर्चा के कार्यकर्ताओं से पार्टी को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण मंडल महामंत्री नितेश भारद्वाज ने किया तथा आभार जिला महामंत्री अजा मोर्चा गोवर्धन दास ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, पूर्व विधायक विक्रम मोहले, वरिष्ठ नेता गिरीश शुक्ला, द्वारिका जायसवाल, मानिकलाल सोनवानी, शैलेश पाठक, रजनी सोनवानी, विनय साहू, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक, जिला महामंत्री कैलाश सिंह, जिला मंत्री भागीरथी यादव, सेवा पखवाड़ा प्रभारी विनय साहू, पवन पाण्डेय, सोम वैष्णव, जिला मंत्री भाजपा मानस बैस, लोकनाथ सिंह, कोटू दादवानी, देवचरण भास्कर, सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष नगर पालिका जयप्रकाश मिश्रा, ताराचंद टंडन, जगमोहन मिरी, राजेश्वर टण्डन, जिला पंचायत सदस्य, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, इकाई के अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच तथा ग्रामीण मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *