25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

खिलाड़ियों की प्रतिभा से चमकेगा प्रदेश का भविष्य – कलेक्टर

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 16 सितम्बर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में शतरंज खेल और नेटबॉल खेल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे राज्य भर से खिलाड़ी भाग लेंगे।

शतरंज खेल में 14 वर्ष, 17 वर्ष और 19 वर्ष के बालक-बालिका और नेटबॉल खेल में 14 वर्ष के बालक-बालिका भाग लेंगे। जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल, दाऊपारा में ध्वजारोहण कर तथा मॉ सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करने के साथ ही उन्मुक्त आसमान की ओर गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।


कार्यक्रम में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जिले में होना गर्व का विषय है, इस प्रतियोगिता से चयनित होकर खिलाड़ी देश में नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों की प्रतिभा से ही प्रदेश का भविष्य चमकेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पांचों संभाग के सभी जिलों के खिलाड़ी शामिल होने जिले में पहुंचे हैं। उनके रहने, खाने, आने-जाने आदि सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित की गई है, इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने कहा कि 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का जिले में आयोजन होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतियोगिता में शामिल होने प्रेरित किया।


कार्यक्रम में खिलाड़यों को इस प्रतियोगिता में निर्धारित नियमों एवं विधियों का निष्ठापूर्वक पालन करने हुए राष्ट्र एवं क्रीड़ा के गौरव के लिए सच्ची खेल भावना के साथ भाग लेने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ नागरिक देवचरण भास्कर,दीनानाथ केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, स्कूल के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

नेटबॉल में रायपुर ने टीम बस्तर को 0-30 से किया परास्त25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 अंतर्गत नेटबॉल का उद्घाटन मैच 14 वर्ष बालक दुर्ग और बस्तर के बीच खेला गया। यह मैच 15-15 अंको से ड्रॉ रहा।

दूसरा मैच रायपुर और बस्तर खेला गया, जिसमें रायपुर ने टीम बस्तर को 0-30 से परास्त कर जीत दर्ज की। जिला शिक्षा श्री सी.के. घृतलहरे और एपीडीओ श्री अजयनाथ ने बताया कि कल प्रातः 08 बजे से बिलासपुर-दुर्ग, रायपुर-बस्तर, बिलासपुर-बस्तर और दुर्ग-सरगुजा के बीच बालक खिलाड़ियों का खेल आयोजित होगा।

इसी तरह बिलासपुर-दुर्ग, रायपुर-बस्तर, बिलासपुर-बस्तर और सरगुजा-दुर्ग के बीच बालिका खिलाड़ियों का खेल आयोजित होगा। दोपहर 02.30 बजे से रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर-सरगुजा बालक खिलाड़ी और बिलासपुर-सरगुजा और रायपुर-दुर्ग के बीच बालिका खिलाड़ियों का खेल आयोजित होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *