अखिल भारतीय पेंशनर्स धरना में शामिल होने प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के पदाधिकारी पेंशनर हुए दिल्ली रवाना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24 7in
बिलासपुर

बिलासपुर अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन नई दिल्ली के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी और महामंत्री एन एल श्रीधरन के आवाह्न पर पेंशनरों के 07 सूत्रीय राष्ट्रीय मांगों की पूर्ति हेतु आयोजित 17सितंबर को जंतर मंतर नई दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय धरना में शामिल होने छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ 5969 के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत , महामंत्रीके नेतृत्व में, बिलासपुर संभाग और अंबिकापुर संभाग से 11सदस्य दिल्ली के लिए बिलासपुर से ट्रेन में और अंबिकापुर के साथी रांची से प्लेन से आज रवाना हुए।


17 सितंबर को जंतर मंतर दिल्ली में आयोजित पेंशनरों के इस धरना में बिलासपुर संभाग से आर के थवाईत प्रदेश अध्यक्ष, सुन्दरसिंह ठाकुर महामंत्री, अशोक राठौर सचिव,अंबिकापुर संभाग से
सर्व पवनसाय , भुलन भगत, शिवचरन राम, महंत शंकर, मंगलसायराम, लक्ष्मी प्रसाद निकुंज कर्मठ प्रतिनिधि शामिल होंगे।


अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन नई दिल्ली के सात सूत्री मांगों, में 01लोकसभा में पारित वित्त विधेयक वापिस लो,आठवें वेतन आयोग का गठन करो,02पुरानी पेंशन नीति लागू रहे,PFRDA वापिस लो 03,कोमूट की गई राशि को 11 वर्ष तक ही कटा जाय 04 रोका गया महंगाई भत्ता सभी राज्यों को दिया जाये 05, पैसठ और पचहत्तर वर्ष की उम्र के बाद वेतन वृद्धि 10 प्रतिशत व 20 प्रतिशत लागू की जाये 06 बिना शर्त मुफ्त इलाज का प्रबंध किया जाय व मासिक स्वास्थ्य भता 5000 रुपए दिया जाए।07 सेवानिवृत्त कर्मचारी को कम से कम बीस हजार रुपए पेंशन मिले ।


अन्य मांगों में क्रमशः रेलवे व हवाई यात्रा में वरिष्ट नागरिकों को पहले की तरह रियायती किराया लागू किया जाए,मजदूर विरोधी श्रम कानून वापस हो,किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए।,

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *