जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं, नियमानुसार निराकरण करने किया आश्वस्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और नियमानुसार उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में आने वाले लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान किया जाए।

कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामीणों ने अपनी मांगें प्रस्तुत कीं। ग्राम मनोहरपुर के गनपत लाल साहू ने विवाह प्रमाण पत्र बनवाने, हरियरपुर के ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर लगवाने, सुरेठा के सीताराम साहू ने पेयजल समस्या के समाधान, दुल्हिनबाय के संजय मोहले ने सौर ऊर्जा की मरम्मत, कंचनपुर की संतोषी बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, नवागॉव घुठेरा की चांदनी टोण्डे ने शौचालय निर्माण, नवलपुर के माधव प्रसाद ने मुद्रा लोन, नवागॉव के रामनाथ ने भूमि अधिग्रहण का मुआवजा, गैलूगॉव की ममता रात्रे ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने पेयजल, शौचालय और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर विचार कर नियमानुसार निराकरण करने आश्वस्त किया।इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम मायानंद चंद्रा, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *