कुत्ता दुर्घटना विवाद: चिल्फी थाने के सामने राजमार्ग जाम करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, जांच में पाया गया अपराध

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- ग्राम साल्हेघोरी में 4 सितंबर 2025 को एक कुत्ते की दुर्घटना को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जब कुछ लोगों ने थाना चिल्फी का घेराव करने के इरादे से राष्ट्रीय राजमार्ग (लोरमी-पंडरिया रोड) को बिना किसी पूर्व सूचना के अवरुद्ध कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 120/2025 के तहत धारा 126(1) और 190 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपियों द्वारा उक्त धाराओं के तहत अपराध करना सिद्ध पाया गया, जिसके बाद 16 सितंबर 2025 को उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया और वैधानिक कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियां सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करती हैं और ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

सोन कुर्रे, पिता रोहित कुर्रे, उम्र 23 वर्ष, निवासी बरमपुर, थाना लालपुर।

संजीत बर्मन, पिता टीकाराम, उम्र 39 वर्ष, निवासी छिरहुट्टी, थाना लोरमी।

किशन, पिता नेतराम डहरिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी हरदी, थाना चिल्फी।

लव सतनामी, पिता अमर दास, उम्र 28 वर्ष, निवासी इन्दलपुर, थाना लालपुर।

हरेश बंजारा, पिता हेमराय, उम्र 24 वर्ष, निवासी अमलडीहा, थाना पंडरिया।

विरेन्द्र धृतलहरे, पिता बृजलाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी नवागांव ठेल्का, थाना फास्टरपुर।

सुनील मोहले, पिता जगजीवन, उम्र 29 वर्ष, निवासी बरमपुर, थाना लालपुर।

यह घटना स्थानीय समुदाय में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां एक छोटे विवाद ने बड़े स्तर पर यातायात बाधा पैदा की। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद में कानूनी रास्ता अपनाएं और अवैध तरीके से सड़क अवरुद्ध न करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *