Dehradun Cloud Burst: देहरादून में बादलों ने मचाई भारी तबाही, बह गईं दुकानें और घर, सड़कों को भी नुकसान, देखें तस्वीरें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी बिल्कुल सही साबित हुई है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सहस्त्रधारा में बादल फटने से कई दुकानें और होटल क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
 सहस्त्रधारा में देर रात 11 बजे अचानक हुई तेज बारिश से बादल फटने जैसे हालात देखने को मिले और इससे बड़े पैमाने पर नुकसान होने की सूचना है.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मुताबिक मुख्य बाजार में मालवा आने से 2 से 3 बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक, घटना करीब 11:30 बजे के आसपास हुई है, जहां बादल फटने जैसी घटना सामने आ रही है. सहस्त्रधारा के मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर मालवा आ गया है. इससे दो से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक मार्केट में बनी करीब 7 से 8 दुकानें गिर गईं.

स्थानीय लोगों ने एबीपी लाइव को बताया कि करीब 100 लोग फंस गए थे जिन्हें गांव वालों ने सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है. उन्होंने बताया कि ऐसी भी सूचना मिली है कि एक से दो लोग लापता हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकि, उनकी तलाश की जा रही है. वहीं, आपदा कंट्रोल रूम से रात 2:00 बजे जानकारी मिली कि घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ और फायर की टीम को रवाना किया गया है, लेकिन रास्ते पर अधिक मलबा आ जाने के कारण टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई. बताया गया कि लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मौके पर पहुंचकर रास्ता खोलने में जुट गई है.

वहीं, देर रात लगातार हो रही बारिश से देहरादून के आईटी पार्क में भी भारी मात्रा में मलबा आ गया है. इससे सॉन्ग नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क किया है. साथ ही, नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है.

image 5

वही बताया जा रहा है कि मसूरी में भी भारी मलबा आने से झड़ी पानी में एक मजदूर के आवास पर मलबा आ गया. घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल ले गए. शहर कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि बारिश का पानी और मलबा मजदूर के कच्चे आवास के ऊपर आ गया था. इससे एक मजदूर की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई और एक मजदूर घायल हो गया है. घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है.

बता दें कि फिलहाल देहरादून में लगातार बारिश जारी है. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अभी 24 घंटे और बारिश की संभावना जताई जा रही है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *