छत्तीसगढ़ का छुपा खज़ाना! गुफाओं से होमस्टे तक… अब टूरिस्ट को मिलेगा रोमांच और रहस्य का संगम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 15 सितम्बर 2025।
समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और अनोखी संस्कृति… यही पहचान है छत्तीसगढ़ की। राज्य सरकार अब पर्यटन विकास को नई ऊंचाई देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पर्यटन से न केवल रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे बल्कि यह सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगा।

???? जशपुर जिले में पर्यटन समिति की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए—

  • आदिवासी क्षेत्रों में होमस्टे विकास

  • कैलाशगुफा, दनगरी, राजपुर और खुड़ियारानी जैसे स्थलों के विकास कार्यों की समीक्षा

  • एथनिक टूरिस्ट विलेज में हस्तशिल्प उत्पादन और बिक्री को बढ़ावा

  • मयाली प्राकृतिक शिवलिंग के लिए DPR तैयार करने के निर्देश

इसके साथ ही पर्यटन प्रचार-प्रसार के लिए कुनकुरी-झारसुगुड़ा मार्ग और जशपुर-गुमला मार्ग पर बड़े स्तर पर होर्डिंग लगाए जाएंगे। वहीं, जशपुर चाय बगान की ग्रीन टी और टी बैग्स को अब होटल और रिसॉर्ट्स में पर्यटकों तक पहुँचाया जाएगा।

???? आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में स्टार गेज़िंग फेस्टिवल, बटरफ्लाई मीट, टी फेस्टिवल, मेटिअर शॉवर ऑब्ज़र्वेशन, बर्ड फेस्टिवल और विंटर बाइक ट्रेल जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *