यूपीआई से बड़े लेनदेन पर अब बढ़ी सीमा, आज से लागू हुए नए नियम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप PhonePe, Paytm या Google Pay जैसे ऐप्स का उपयोग करते हैं, तो अब आपके लिए लेनदेन की नई सीमाएँ लागू हो गई हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई ट्रांजैक्शन नियमों में बदलाव करते हुए बड़ी लिमिट तय की है। ये नियम 15 सितंबर 2025 से लागू हो गए हैं।

नई व्यवस्था के तहत इंश्योरेंस, कैपिटल मार्केट, लोन ईएमआई और ट्रैवल जैसी कैटेगरी में अब एक दिन में अधिकतम 10 लाख रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह नियम केवल पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) पेमेंट्स पर लागू होंगे। यानी व्यापारी या संस्थानों को भुगतान करने पर ही नई सीमा लागू होगी। वहीं पर्सन-टू-पर्सन (P2P) ट्रांसफर की सीमा पहले जैसी ही एक लाख रुपये प्रतिदिन रहेगी। हालांकि, बैंक अपनी रिस्क पॉलिसी के आधार पर इससे कम लिमिट भी तय कर सकते हैं।

नई लिमिट के प्रमुख बिंदु:

इंश्योरेंस प्रीमियम और कैपिटल मार्केट निवेश की सीमा अब 2 लाख से बढ़कर 5 लाख रुपये हो गई है।

यात्रा क्षेत्र (Travel) में एक बार में अब 5 लाख रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा, पहले यह सीमा 1 लाख रुपये थी।

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पर टैक्स और ईएमडी पेमेंट्स भी अब प्रति ट्रांजैक्शन 5 लाख रुपये और अधिकतम 10 लाख रुपये प्रतिदिन तक किए जा सकेंगे।

NPCI का कहना है कि इन बदलावों से बड़े भुगतानों में आसानी होगी और डिजिटल लेनदेन को और बढ़ावा मिलेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *