बिजली बिल बना उपभोक्ताओं का दुश्मन – शासन की हाफ बिजली योजना पर किया कुठाराघात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिजली बिल बना उपभोक्ताओं का दुश्मन – शासन की हाफ बिजली योजना पर किया कुठाराघात

बालोद,,बिजली उपभोक्ताओं पर इस माह बिजली विभाग और शासन ने ऐसा करंट गिराया है, जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। पहले 400 यूनिट तक मिल रही हाफ बिजली की राहत को शासन ने खत्म कर दिया है और अब मात्र 100 यूनिट तक ही छूट दी जा रही है। हालात यह हैं कि 100 यूनिट से एक यूनिट भी ज्यादा खपत होने पर पूरा बिल भरना पड़ रहा है। यानी 101 यूनिट होते ही उपभोक्ता को पूरे 101 यूनिट का भुगतान करना होगा और हाफ बिजली का लाभ पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

बिल देख उड़ रहे उपभोक्ताओं के होश

जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल पहले 400-500 रुपए आता था, उनका बिल अब 1500-1600 रुपए तक पहुंच गया है। 400 यूनिट पर मिलने वाली 1200 रुपए तक की छूट को अचानक बंद कर शासन ने जनता को आर्थिक संकट में धकेल दिया है। इसके ऊपर से प्रति यूनिट 20 पैसे की अतिरिक्त वृद्धि ने जनता पर दोहरी मार कर दी है।

बालोद जिले के दल्लीराजहरा और डौंडी ब्लॉक डिवीजन मिलाकर 2 लाख से अधिक उपभोक्ता इस योजना संशोधन के शिकार हुए हैं। बिल वितरण का काम अभी जारी है, और हर घर में बिल पहुंचते ही हाहाकार मच रहा है। जिन परिवारों का बजट पहले ही महंगाई से चरमराया हुआ है, अब बिजली बिल ने उसमें आग लगा दी है।

जनता में आक्रोश – शासन पर गुस्सा फूटा

उपभोक्ता खुलेआम कह रहे हैं कि शासन ने चुनाव से पहले बड़ी-बड़ी बातें कर जनता को हाफ बिजली का सपना दिखाया था, लेकिन अब वही योजना खत्म कर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। अचानक बिल बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग की स्थिति और बदतर हो गई है।

लोगों का कहना है कि शासन ने बिजली उपभोक्ताओं से विश्वासघात किया है। पहले 400 यूनिट तक राहत देकर भरोसा जीता और अब उसे छीनकर परिवारों को करंट का झटका दिया है। जनता का गुस्सा विद्युत विभाग और शासन दोनों के खिलाफ खुलकर सामने आ रहा है।

उपभोक्ताओं का दर्द

“हमारा बिल पहले 450 रुपए आता था, अब 1500 रुपए से ऊपर आ गया है। इतना पैसा कहां से लाएं?”

“100 यूनिट की सीमा रखकर सरकार ने जनता के साथ खिलवाड़ किया है। यह योजना छूट नहीं, जनता के साथ धोखा है।”

“शासन को गरीबों की चिंता नहीं, केवल वसूली की पड़ी है।”

जनता की मांग

400 यूनिट तक हाफ बिजली योजना को तत्काल बहाल किया जाए।

बढ़ाए गए 20 पैसे प्रति यूनिट चार्ज को वापस लिया जाए।

जनता पर पड़ रही आर्थिक मार को कम करने के लिए बिल में राहत दी जाए।

शासन और बिजली विभाग की नीतियों ने जनता को करंट का ऐसा झटका दिया है, जिसकी चुभन आने वाले दिनों तक महसूस की जाएगी। बालोद समेत पूरे प्रदेश में उपभोक्ताओं का आक्रोश तेजी से बढ़ रहा है।

क्या कहते हैं विद्युत अधिकारी,,,
दल्लीराजहरा विद्युत अधिकारी सुनील ठाकुर कहते हैं शासन की योजना के अनुरूप विद्युत बिल दिया जा रहा है,, 100 यूनिट तक बिजली बिल हाफ आएगा,, 100 यूनिट से ऊपर विद्युत बिल का भुगतान करना होगा और सूर्य घर योजना के अंतर्गत घर-घर सोलर लगाए जाने के लिए शिविर लगाकर विद्युत उपभोक्ताओं को प्रेरित किया अभी जा रहा है जिनसे उनको लाभ मिल सके,,

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *