बगिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर में आयोजित पर्यटन एवं कृषि क्रांति कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी उपस्थिति में जशपुर जिला प्रशासन और विज्ञान भारती के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना और उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना है। इसके तहत विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न अभिनव कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। पहल से बच्चों में विज्ञान के प्रति उत्सुकता और जिज्ञासा को बढ़ावा मिलेगा तथा शिक्षा का स्वरूप अधिक व्यावहारिक और प्रयोगात्मक बनेगा।
उल्लेखनीय है कि विज्ञान भारती पहले से ही जिले में कई गतिविधियाँ चला रही है। इनमें स्पेस ऑन व्हील कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान का अनुभव कराना, विज्ञान क्लबों की स्थापना कर जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थी विज्ञान मंथन जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के जरिए बच्चों को विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी की ओर प्रेरित करना शामिल है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह समझौता जिले के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खोलेगा। उन्होंने कहा, “वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लैस नई पीढ़ी ही आत्मनिर्भर भारत और विज्ञाननिष्ठ समाज की मजबूत नींव रखेगी।”
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179590
Total views : 8210722