महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का सरगुजा दौरा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जशपुर, 12 सितम्बर 2025 – महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े इन दिनों विभागीय योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। इस क्रम में उन्होंने शुक्रवार को जशपुर जिले के ग्राम रूपसेरा और लोदाम स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री राजवाड़े ने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पोषण आहार वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण, शिक्षा संबंधी गतिविधियों और स्वच्छता व्यवस्था का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित सेवाओं की भी समीक्षा की।

मंत्री राजवाड़े ने बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया और उन्हें चॉकलेट वितरित की। उनके इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से केंद्रों का माहौल उत्साह से भर गया और बच्चे बेहद खुश नज़र आए।

आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों का भविष्य गढ़ने की पहली पाठशाला

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि “आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के भविष्य को आकार देने की पहली पाठशाला हैं, इन्हें और मजबूत बनाना हमारी साझा जिम्मेदारी है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

उन्होंने ग्राम रूपसेरा और लोदाम आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक सक्षम एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण पोषण और शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग का मूल उद्देश्य है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।

राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – स्वस्थ व शिक्षित बचपन

निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री राजवाड़े ने कहा –
“राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर बच्चा स्वस्थ, शिक्षित और सुरक्षित वातावरण में बड़ा हो। इसके लिए शासन की ओर से सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment