यूरिया खाद को लेकर किसानों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील – पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- जिले में खरीफ फसलों की बुआई के चलते इस समय किसानों को यूरिया खाद की भारी मांग बनी हुई है। इसी क्रम में आज जिला मुख्यालय के उपज मंडी परिसर में खाद वितरण केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अचानक हुई भीड़ को देखते हुए मौके पर व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को लेकर स्वयं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मोर्चा संभाला और किसानों से संयम एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि “यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है, प्रत्येक किसान को नियमानुसार खाद उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा टोकन की व्यवस्था की गई है। हर किसान को क्रमवार यूरिया खाद मिलेगा, इसलिए किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। भीड़ व अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस अधीक्षक के साथ ही एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए बताया कि शासन-प्रशासन लगातार खाद आपूर्ति पर निगरानी रख रहा है। खाद का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और सभी किसानों को “पहले आओ, पहले पाओ” की बजाय “टोकन व्यवस्था” के आधार पर क्रमवार खाद दिया जाएगा, ताकि अव्यवस्था और आपसी विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। एसडीएम ने कहा कि “यूरिया खाद को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रत्येक किसान को उसका हक का खाद मिलेगा। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया जिले में पहुंच चुका है। किसानों को सिर्फ धैर्य बनाए रखना होगा।” इस दौरान पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती भी उपज मंडी परिसर में की गई, जिससे किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी की स्थिति न बने।

प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने हेतु किसानों को लाइन में खड़ा कर सुचारू रूप से वितरण कार्य प्रारंभ कराया। किसानों से अपील की गई है कि वे प्रशासन और पुलिस के सहयोग से शांति व्यवस्था बनाए रखें, ताकि सभी को समय पर खाद मिल सके और खरीफ फसल की बुआई प्रभावित न हो।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *