युक्तियुक्तकरण: एकल शिक्षकीय स्कूल करही को मिली अतिरिक्त शिक्षिका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राज्यपाल द्वारा शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रदान कर रही बेहतर शिक्षा

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- राज्य शासन की महत्वपूर्ण पहल युक्तियुक्तकरण योजना से न केवल शिक्षकविहीन एवं एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है, बल्कि छात्र और शिक्षक अनुपात संतुलित होने से शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।

युक्तियुक्तकरण के पश्चात कई अतिशेष शिक्षकों को काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से स्कूलों में पदस्थापना दी गई। पदस्थापना मिलने से शिक्षकों में उत्साह एवं खुशी स्पष्ट नजर आ रहा है।


युक्तियुक्तकरण के पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला करही में सहायक शिक्षिका के रूप में पदस्थ सुधारानी शर्मा ने बताया कि पहले वे शासकीय प्राथमिक शाला सुरदा में 17 वर्षों से सहायक शिक्षिका के रूप में पदस्थ थी। शासन की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला करही में उन्हें पदस्थ किया गया है।

17 वर्षों के पश्चात नए स्कूल में स्थानांतरित होने पर खुशी महसूस हो रही है। वे स्कूल में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि युक्तियुक्तकरण से उन्हें काफी अच्छा प्रतिसाद भी मिला है, वर्ष 2025 में राज्यपाल रामेन डेका द्वारा उन्हें शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।


बता दें कि शासकीय प्राथमिक शाला करही युक्तियुक्तकरण के पहले एकल शिक्षकीय स्कूल था, जहां एक शिक्षक के द्वारा स्कूल संचालित किया जा रहा था, अब युक्तियुक्तकरण के बाद स्कूल को दो शिक्षक मिल गए हैं, जिससे बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना आसान हो गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *