वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद कविता सुनील महावर के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने जन समस्याओं को लेकर नगर निगम का किया घेराव नारेबाजी कर दिया ज्ञापन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

वार्ड क्रमांक 2 लक्ष्मणपुरा में विकास कार्यों की अनदेखी करने पर पार्षद कविता सुनील महावर ने नगर निगम आयुक्त एवं महापौर पर लगाएं भेद-भाव के आरोप

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम कांग्रेस की जिला प्रवक्ता रश्मि सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पार्षद कविता सुनील महावर वार्ड क्रमांक 2 लक्ष्मणपुरा ने जलभराव, अतिक्रमण, जर्जर सड़कें एवं प्रधानमंत्री आवास ,आवारा कुत्तों आदि जनसमस्याओं को लेकर सैकड़ों की संख्या में वार्डवासियों की उपस्थिति में नगर निगम आयुक्त एवं महापौर के नाम ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में नेता प्रतिपक्ष शान्ती लाल वर्मा,पार्षद यास्मीन शेरानी,आशा राजीव रावत,भावना हितेश पैमाल,निलोफर खान, कमरुद्दीन कछुवाय,रजनीकांत व्यास,आरिफ़ा कछुवाय,ताज बानो मंसूरी,एवं
श्रीमती कृष्णा राठौर,
श्रीमती लता बेतोडिया
विद्या भाई हेमलता जैतपुरीया ,निर्मला जेतपुरिया, मुन्नी बाई, कमलेश बाई भगवती जेतपुरिया, गुलाब बाई मेहरा, विमला बाई, नौलकी जेतपुरिया , रेखा जी राठौड़,जॉन घावरी सलमान भाई लकी टेलर त्रिलोक सिंह जगदीश जेतपुरिया राजेंद्र शर्मा प्रकाश महावर उमेश महावर जितेंद्र खंडेलवाल राजू भाई शंकर सिंह जी अर्चना शर्मा जी, अजय मीणा ,अजय वर्मा, गणेश यादव गुलाब सिंह, उपस्थित रहे।।
पिछले दिनों हुई भारी वारिस के कारण वार्डवासियों के घरों में पानी भर गया। एवं घर गृहस्थी में उपयोगी सामग्री, और खाद्य सामग्री पानी में डूब गई। लोगों का हजारों रुपए का नुक़सान हो गया। पार्षद कविता सुनील महावर आधी रात भारी वारिस में वार्डवासियों के साथ घरों से पानी निकालने में मदद करते रहे।
पार्षद कविता महावर ने मीडिया को बताया कि उनके वार्ड क्रमांक 2 में मालवा नगर ,लक्ष्मणपुरा का नाला जोकि कच्चा है उसके चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य के लिए कई बार नगर निगम आयुक्त एवं महापौर को पत्र लिखा लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की।
वार्ड की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, प्रधानमंत्री आवास का पात्र हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल रहा एवं स्वीकृत आवास के हितग्राहियों को दूसरी और तीसरी किस्त भी नहीं मिली। शासकीय विद्यालय भवन जर्जर हो गया, सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।, सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य नहीं हुआ, वार्ड में एक भी बगीचा नहीं है।
आवारा कुत्तों के कारण वार्ड में भय का वातावरण रहता है,एक बार पार्षद कविता महावर पर कुत्तों ने जानलेवा हमला किया। कविता सुनील महावर ने नगर निगम आयुक्त एवं महापौर पर वार्ड में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि अनुसूचित जाति आरक्षित वार्ड होने के कारण , हमारे साथ भेद-भाव किया जा रहा है।अन्य वार्डों में करोड़ों के विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत की जा रही है लेकिन वार्ड क्रमांक 2 विकास के लिए तरस रहा है।
जिला प्रवक्ता रश्मि सिंह ने नगर निगम आयुक्त एवं महापौर को सामने ही समस्याओं के लिए जिम्मेदार बताया। और यह मांग की कि अधिकारी वार्ड का मुआइना करें ,और जलभराव से जिन लोगों का नुक़सान हुआ उनको मुआवजा दिया जाए।
अगर एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं होती हैं तो नेता प्रतिपक्ष एवं जिलाध्यक्ष शान्तीलाल वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस सड़कों पर आन्दोलन करेगी।
कांग्रेस रतलाम की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *