रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल: क्रेन से गिरकर खंडित हुई प्रतिमा, चालक की युवकों ने जमकर पिटाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा हंगामा देखने को मिला। महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड में मंगलवार देर रात नगर निगम की क्रेन का पट्टा अचानक टूट गया, जिससे विशाल गणेश प्रतिमा सड़क पर गिरकर खंडित हो गई। इस घटना के बाद समिति के युवकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने क्रेन चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी।

आक्रोशित युवकों का हंगामा

गणेश प्रतिमा टूटने के बाद आक्रोशित युवकों ने मौके पर ही क्रेन चालक पर लात-घूंसों और हॉकी स्टिक से हमला कर दिया। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई। घायल चालक को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना मौके पर मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई। प्रतिमा गिरने और चालक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवकों के गुस्से और मारपीट का पूरा घटनाक्रम साफ देखा जा सकता है।

विसर्जन में लापरवाही पर उठे सवाल

घटना के बाद नगर निगम की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। प्रतिमा विसर्जन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे क्रेन और पट्टे की स्थिति पर भी अब जांच की मांग हो रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *