हादसे में मृत एसआई मदनलाल निनामा का हुआ अंतिम संस्कार पुलिस अधीक्षक ने पुष्प चक्र अर्पितकर दी श्रद्धांजलि

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सैलाना मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर किया अर्पित

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम उज्जैन जिले के उन्हेल में पुलिस में पदस्थ रहे दिवंगत उप निरीक्षक मदनलाल निनामा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उज्जैन जिले में 3 दिन पूर्व शिप्रा नदी पुल से वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिर जाने की दुखद घटना में एसआई श्री निनामा का निधन हो गया था। उनके गृह नगर सैलाना (जिला रतलाम) में मंगलवार को पुलिस विभाग एवं जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों की उपस्थिति में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

डीआईजी श्रद्धांजलि अर्पितकर सलामी देते हुए

अंतिम संस्कार के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया सहित अनेक पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर किया अर्पित

दिवंगत अधिकारी को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर अर्पित किया गया। पुलिस अधीक्षक रतलाम एवं डीआईजी रतलाम रेंज ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि यह पुलिस परिवार की अपूरणीय क्षति है।

शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्ति की संवेदना

एसआई श्री निनामा, ग्राम ताराघाटी (जनपद सैलाना) निवासी थे और परिवार सैलाना के बावड़ी मोहल्ला में रहता है। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। 20 अगस्त 2023 को उन्हें उज्जैन जिले के उन्हेल में पदस्थ किया गया था।
पुलिस विभाग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *