41 लाख कैश गायब! बीजापुर में डिलीवरी कंपनी का एजेंट निकला गबन का खिलाड़ी, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बीजापुर। थाना कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 लाख रुपए से अधिक की राशि गबन करने वाले आरोपी कैश कलेक्शन एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लखेश्वर मांझी के रूप में हुई है, जो सीएमएस इन्फो सिस्टम लिमिटेड कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करता था।

ऐसे खुला गबन का राज

जांच में सामने आया कि आरोपी ने जून और जुलाई 2025 के दौरान डिलीवरी कंपनी से नगद राशि एकत्र की थी। लेकिन उसने ₹41,23,054 कंपनी के खाते में जमा नहीं किए। इसके बजाय उसने रकम को अपने निजी कार्यों में खर्च कर डाला।

जैसे ही कंपनी को इसकी भनक लगी, तुरंत थाना बीजापुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान लखेश्वर मांझी ने गबन की बात कबूल कर ली।

अब सलाखों के पीछे

बीजापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसे न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है।

इस घटना ने डिलीवरी और कैश कलेक्शन कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment