5 महीने से बंद ऑपरेशन थिएटर! सक्ती के अस्पताल में ताला क्यों पड़ा है, कौन सा ‘डॉक्टर दंपत्ति’ बना वजह?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सक्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के मातृ एवं शिशु अस्पताल में पिछले 5 महीने से ऑपरेशन थिएटर पर ताला लटका हुआ है। नतीजा यह है कि गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है और मरीजों को गंभीर परेशानी झेलनी पड़ रही है।

दरअसल, अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना राठौर अप्रैल से छुट्टी पर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में अस्पताल के बीएमओ और उनके पति डॉ. सूरज राठौर ने अब तक किसी दूसरे चिकित्सक की व्यवस्था नहीं की। बताया जा रहा है कि वे नहीं चाहते कि उनकी पत्नी की जगह कोई और डॉक्टर काम करे।

डॉक्टर दंपत्ति की मनमानी!

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस सरकार के समय डॉ. सूरज राठौर को सक्ती जिले का सीएमएचओ बनाया गया था। इसी दौरान उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. कल्पना राठौर को सरकारी अस्पताल में 36 लाख के सालाना पैकेज पर जॉइनिंग दिलवाई। सरकार बदलने के बाद सूरज राठौर को सीएमएचओ से बीएमओ बना दिया गया, लेकिन उनके तौर-तरीकों में कोई बदलाव नहीं आया।

अब उनकी पत्नी छुट्टी पर हैं, तो बीएमओ राठौर ने नए डॉक्टर की नियुक्ति करने के बजाय सीधे ऑपरेशन थिएटर में ताला डाल दिया। इस फैसले से मातृ एवं शिशु अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

मरीज बेहाल, व्यवस्था सवालों के घेरे में

पांच महीने से ऑपरेशन न होने से गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई परिवार आर्थिक तंगी के बावजूद निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और डॉक्टर दंपत्ति की मनमानी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *