गांजा तस्कर ने उगले ऐसे राज… नकली नोट के खेल में फंस गए पटेवा थाने के 4 पुलिसवाले, SP ने लिए सख्त एक्शन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महासमुंद। गांजा तस्करी के एक चौंकाने वाले मामले में पटेवा थाना के चार पुलिसकर्मी खुद गिरफ्त में आ गए हैं। आरोप है कि उन्होंने गांजा तस्करी कर रहे आरोपी से पैसे लेकर उसे छोड़ दिया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी भीखम चंद्रवंशी को कवर्धा जिला पुलिस ने 500-500 के 15 नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान आरोपी ने पुलिस के सामने राज खोला कि वह उड़ीसा से गांजा और नकली नोट लाकर महासमुंद जिले के रास्ते से अवैध कारोबार करता था और उसे पुलिस का संरक्षण भी मिला हुआ था।

इस खुलासे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी की स्वीकारोक्ति के बाद पटेवा थाने में पदस्थ चार आरक्षकों पर संदेह गहराया और जांच में उनकी संलिप्तता सामने आई। इसके बाद महासमुंद SP ने चारों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment