अभियान “पहल” के तहत शांतिकुंज नगपुरा में पौधरोपण
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111
सरगांव-मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा. पु. से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे जागरूकता अभियान पहल के तहत थाना सरगांव क्षेत्रांतर्गत 31 ग्रामों में पर्यावरण सरंक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने पौधरोपण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में ग्राम नगपुरा के सतनाम पंथ सूदन शांतिकुंज में पौधरोपण किया गया जंहा शांति, समृद्धि,और सौभाग्य का प्रतीक शमी का पौधा थाना प्रभारी सरगांव संतोष कुमार शर्मा द्वारा लगाया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधरोपण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है यह हमारे और हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए नितांत आवश्यक भी अगर प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा रोपित करें तो निश्चय ही पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में ये कारगार कदम होगा इसी संदेश को लोंगो तक पहुंचाने पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने एसपी सर के मार्गदर्शन में अभियान “पहल” के तहत थाना सरगांव क्षेत्रांतर्गत ग्रामों में पौधरोपण किया जा रहा है। सतनाम पंथ सूदन शांतिकुंज ग्राम नगपुरा के संस्थापक एच.आर.दिवाकर (अधिवक्ता) ने मुंगेली पुलिस द्वारा पर्यावरण सरंक्षण हेतु चलाये जा रहे अभियान “पहल” को पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय और अनुकरणीय कदम बताया उन्होंने कहा कि उनके ग्राम नगपुरा के “शांतिकुंज” जो विशेष रूप से हरित क्षेत्र निर्माण और राहगीरों, नागरिकों को भविष्य में शीतल छांव प्रदान करने के उद्देश्य जिससे सुकून और शांति की अनुभूति हो कि ओर अग्रेषित है में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का उत्कृष्ट सन्देश दिया है जो हमें प्रेरित करती रहेगी। हम सभी ग्रामवासी सदैव पौधों की देखभाल हेतु संकल्पित रहेंगे। इस अवसर पर थाना प्रभारी सरगांव संतोष कुमार शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक अजय चौरसिया, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष निर्मल दिवाकर, पंच वीरेन्द्र दिवाकर,ग्रामवासी, थाना सरगांव स्टॉफ,व शांतिकुंज के सदस्यगण उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8194336
Total views : 8230708