अनंत चतुरदर्शी पर निकलने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झाँकीयों के दौरान‍ पुलिस द्वारा यातायात रुट डायवर्सन व्यवस्था

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अनंत चतुरदर्शी पर निकलने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झाँकीयों के दौरान‍ पुलिस द्वारा यातायात रुट डायवर्सन व्यवस्था

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले जुलूस को देखते हुए पुलिस ने रूट प्लान किया है ताकि लोगों को परेशानी कर सामना न करना पड़े । 06.सितंबर.2025 को अनंत चतुरदर्शी पर प्रातः 07.00 बजे से गणेश प्रतिमा विसर्जन हेतु चल समारोह के रुप में काफी संख्या में जनता दोपहिया/चारपहिया वाहनों से विसर्जन स्थलों पर आते है।

लोकेंद्र टाकिज से शुरू होगे जुलूस :-

अनंत चतुरदर्शी पर परम्परागत मार्गो से सायं 17.00 बजे से अखाडो के साथ झाँकीया निकाली जाती है। झाँकियो एवं अखाडे चल समारोह के रुप में लोकेंद्र टाकिज से रात्री 20.00 बजे से प्रारंभ होकर शहर सराय, रानी जी के मन्दिर, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनीचोक, चौमुखीपुल, घासबाजार, डालुमोदी बाजार, कॉलेजरोड, नगर निगर तिराहा, छत्रिपुल होते हुए कालिका माता झाली तालाब पर पहुचकर विसर्जित होगे। अनंत चतुरदर्शी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झाँकीया के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया है।

यातायात व्यवस्था

1. झाँकीया व जुलुस के दोरान सैलाना बस स्टेण्ड से लोकेन्द्र सिनेमा की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा
2. झाँकीया व जुलुस के दोरान दो बत्ती चौराह से लोकेन्द्र सिनेमा की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा ।
3. झाँकीया व जुलुस के दोरान आरोग्यम हॉस्पिटल से लोकेन्द्र सिनेमा की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा
4. झाँकीया व जुलुस के दोरान सैलाना बस स्टेण्ड से शहर शराय की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा ।
5. झाँकीया व जुलुस के दोरान गणेश देवरी से रानी जी के मंदिर की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा ।
6. झाँकीया व जुलुस के दोरान तोपखान से गणेश देवरी, चौमुकीपुल से गणेश देवरी, डालुमोदी से गणेश देवरी की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा । 7. झाँकीया व जुलुस के दोरान सैलाना हरदेवलाला की पिपली से तोपखाना, चाँदनी चौक से तोपखानना की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा ।
8. झाँकीया व जुलुस के दोरान बाजना बस स्टेण्ड चाँदनी चौक, त्रिपोलीया गेट से चाँदनी चौक की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा ।
9. झाँकीया व जुलुस के दोरान गणेश देवरी से चौमुकीपुल, घास बाजार से चौमुकीपुल की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा
10. झाँकीया व जुलुस के दोरान डालुमोदी से घास बाजार, शाही चबुतरा से घास बाजार की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा ।
11. झाँकीया व जुलुस के दोरान गणेश देवरी से डालुमोदी, महलवाडा से डालुमोदी एवं नहारपुरा तिराह से डालुमोदी की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा ।
12. झाँकीया व जुलुस के दोरान आरोग्यम हॉस्पिटल से नहारपुरा तिराहा की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा
13. झाँकीया व जुलुस के दोरान छत्रिपुल से आरोग्यम हॉस्पिटल, लोकेन्द्र सिनेमा से आरोग्यम हॉस्पिटल की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा ।
14.झाँकीया व जुलुस के दोरान दौ बत्ती चौराह से कोर्ट तिराहा एवं एल.एम.एल.तिराहा से कोर्ट तिराह की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा ।
15. झाँकीया व जुलुस के दोरान एम.एम.एल.तिराह से कान्वेंट स्कूल एवं घोडा चौराह से कांवेंट स्कूल की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा ।
झाँकी के दोरान सैलाना बस स्टेण्ड से लोकेन्द्र सिनेमा की और आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा।

डायवर्जन पॉइंट
1. बंजली तिराहा से राम मंदिर की और आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा ।
2. वरोट माता मंदिर से बाजना बस स्टेण्ड की और आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा ।
3. प्रतापनगर ब्रीज से फव्वारा चौक की और आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा ।
4. करमदी से चमारिया नांका की और आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा ।
5. प्रतापनगर ब्रिज से ऑफिस सर कॉलोनी होते हुये शैरानी पुरा की और आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा ।
6. सालाखेडी से उकाला रोड होते हुये चार चक्की चोराहा की और आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनो का मार्ग परिवर्तीत रहेगा ।

नो-व्हीकल जौन
1. रानी जी के मंदिर से शहर शराय तक नो-व्हीकल जोन रहेगा ।
2. शहर शराय से सिवीक सेंटर तक नो-व्हीकल जोन रहेगा।

पुलिस कि अपील

अनंत चतुरदर्शी/गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं झाँकीया के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर असुविधा से बचे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *