पुलिस अधीक्षक ने किया थाना जावरा शहर एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा का निरीक्षण
थाना/चौकी भवन, हवालात, मालखाना चेकिंग कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
आगामी त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट
रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के साथ थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा एवं थाना जावरा शहर थाना पहुंच कर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान एवं थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन एवं थाना स्टाफ से थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं लंबित अपराध के संबंध में चर्चा की। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों के साथ थाना परिसर का भ्रमण किया गया।
जिसमें हवालात, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम, का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारी से थाने का रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर, एफआईआर, शिकायत इत्यादि अभिलेखों का संधारण देखा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया।
विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्ष द्वारा थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन को आगामी त्योहारों ईद मिलाद एवं गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने एवं सक्रियता बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए।
थाना एवं हवालात का निरीक्षण किया
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा थाना हवालात चेक किया। हवालात में साफ सफाई रखने, बंदी की खाने पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। हवालात में सुरक्षा के मापदंड देखे। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से सुने, आम जन से अच्छा व्यवहार करे
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को फरियादियों की सभी शिकायतों को गंभीरता के साथ सुनकर संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। थाना पर आने वाले के साथ पुलिस अधिकारी अच्छा व्यवहार करे और हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
आदतन अपराधियों पर कड़ी कारवाई करने के निर्देश–
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को आदतन अपराधियों, हिस्ट्री शीटर, गुंडा बदमाशों पर नजर रखने एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त होने पर कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए।
अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश– पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की धड़पकड़ कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।
Author: Deepak Mittal









