धरती से अंतरिक्ष तक… CM साय की पहल पर बच्चों से रूबरू हुए अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, क्या मिली नई प्रेरणा?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। शिक्षक दिवस के खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास परिसर से मिशन अंतरिक्ष और प्रोजेक्ट जय विज्ञान अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर अंतरिक्ष यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री साय ने पूरे प्रदेश की ओर से शुभांशु शुक्ला को उनकी सफल अंतरिक्ष यात्रा के लिए बधाई दी और उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन रायपुर, इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड फाउंडेशन और विज्ञान भारती के बीच दो महत्वपूर्ण समझौते हुए। इनसे विद्यार्थियों को अंतरिक्ष और विज्ञान से जुड़ी नई-नई जानकारियाँ और अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की सोच है। यह प्रश्न पूछने और समाधान खोजने की क्षमता देता है।” उन्होंने विश्वास जताया कि जय विज्ञान के तहत होने वाली कार्यशालाएँ, विज्ञान प्रदर्शनियाँ और प्रतियोगिताएँ बच्चों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचने में मददगार साबित होंगी।

बच्चों को संबोधित करते हुए अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा—“देश ने जो अवसर मुझे दिया है, उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना मेरी जिम्मेदारी है। जब प्रदेश का मुखिया विज्ञान और शिक्षा पर जोर देता है, तो उसका असर सीधा बच्चों की सोच और सपनों पर पड़ता है।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment