जशपुर। जिले में दो अलग-अलग मामलों में युवतियों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटनाएं सामने आईं। पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पहला मामला चौकी दोकड़ा क्षेत्र का है। 18 वर्षीय पीड़िता रक्षा बंधन पर अपनी बुआ के साथ रिश्तेदार के घर आई थी। रात में घर का रहने वाला शिवा चौहान जबरन कमरे में घुसा और दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती को दो दिन तक बंधक बनाए रखा। तीसरे दिन किसी तरह पीड़िता ने परिजनों को फोन किया और सूचना दी। परिवार के हस्तक्षेप के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दूसरी घटना दुलदुला क्षेत्र की है। यहां पीड़िता की 2021 में पहचान राम प्रसाद सिंह से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार युवती से शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता गर्भवती हुई और बच्चे को जन्म दिया, लेकिन आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। परेशान युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 376 (द) के तहत अपराध दर्ज कर राम प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई और तेजी से कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232262
Total views : 8278774