दुर्ग। भिलाई स्थित स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव प्रोफेसर भास्कर चंद्राकर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा ग्राम पतोरा में उस समय हुआ, जब वे कमल का फूल तोड़ने तालाब में उतरे थे।
जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर की शाम 5 बजे कार्यालयीन कार्य के बाद प्रोफेसर चंद्राकर मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) के साथ उतई स्थित प्लाट देखने गए थे। लौटते समय वे ग्राम पतोरा के तालाब में कमल तोड़ने के लिए उतरे। इसी दौरान तालाब के दलदल और कमल की जड़ों में फंस जाने से वे बाहर नहीं निकल पाए।
सहकर्मी ने गांववालों की मदद से उन्हें बाहर निकाला और CPR दिया। तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में बीएसपी सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रोफेसर चंद्राकर का पार्थिव शरीर दुर्ग से पोस्टमार्टम के बाद रायपुर स्थित उनके निवास पचपेड़ी नाका, नवजीवन कॉलोनी लाया जाएगा। अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे किया जाएगा।
इस घटना से विश्वविद्यालय और अकादमिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8213457
Total views : 8254617