दल्लीराजहरा में परिवहन संघ का आंदोलन तेज – छठवें दिन भी थमा लौह अयस्क परिवहन, 600 ट्रिप प्रभावित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

दल्लीराजहरा।राजहरा परिवहन संघ दल्लीराजहरा की मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार उग्र रूप लेता जा रहा है। छठवें दिन मंगलवार को संघ के सदस्यों ने डडसेना पुलिया के पास धरना देकर भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के लौह अयस्क परिवहन को पूरी तरह रोक दिया। इसके चलते महामाया, कलवर और ढुलकी खदानों से दल्लीराजहरा बंकर तक आने वाला करीब 600 ट्रिप लोह अयस्क परिवहन ठपप हो गया।

सुबह 7 बजे से ही परिवहन संघ के सदस्य डडसेना पुलिया पर धरने में बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। आंदोलनकारियों के अवरोध के कारण कई गाड़ियां लोह अयस्क से लदी हुई खदानों और रास्तों में खड़ी रहीं, लेकिन आगे नहीं बढ़ सकीं। इस दौरान BSP के अधिकारी और कर्मचारी मौके से आते-जाते रहे, मगर स्थिति जस की तस बनी रही।

परिवहन संघ के सदस्यों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। ज्ञात हो कि संघ दल्लीराजहरा से भिलाई तक लौह अयस्क और नव निर्मित पैलेट प्लांट से पैलेट का आंशिक परिवहन कार्य दिए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन पर है।

शाम 5 बजे तक डडसेना पुलिया पर धरना जारी रखने के बाद संघ के सदस्य वापस माइंस ऑफिस समीप अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर लौटे।

लगातार छह दिन से चल रहे इस आंदोलन से न सिर्फ BSP के उत्पादन पर असर पड़ रहा है, बल्कि खदान से लेकर संयंत्र तक पूरी सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment