दंतेवाड़ा। धरती आबा कार्यक्रम के तहत जिले में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ का शुभारंभ हो गया है। यह तीन दिवसीय प्रोसेस लैब कार्यशाला 1 सितंबर से मांझी पदर स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में चल रही है। अभियान का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग राजीव नाग के निर्देशन और जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के आदेश पर किया जा रहा है।
नई दिल्ली से आए ट्राईफेड के असिस्टेंट मैनेजर वी.के. तिवारी ने कार्यशाला में कहा – “आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी और आदि साथी ही वे कड़ी हैं जो जनजातीय समाज को योजनाओं से जोड़कर मुख्यधारा में लाएंगे।”
जिले के चारों विकासखंडों से आए शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास और पंचायत विभाग के 28 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी इस प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे हैं।
तीन दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में आत्ममंथन, समूह संवाद, केस स्टडी, रिफ्लेक्शन एक्टिविटी और नेतृत्व विकास पर विशेष सत्र होंगे।
यह कार्यशाला 3 सितंबर को समापन के साथ खत्म होगी, जिसमें प्रतिभागी अपने अनुभव और आगे की कार्ययोजना साझा करेंगे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8182060
Total views : 8214142