बिलासपुर/कांकेर। कांकेर जिले में उपनिरीक्षक भर्ती में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित युवक दीपक कांग्रे (27), निवासी सिडेसर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान जगदलपुर की श्रीमती इंद्रा ठाकुर से हुई थी। आरोपी महिला ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे ₹3 लाख रुपए वसूल लिए और बाद में न तो नौकरी मिली और न ही रकम वापस की।
शिकायत पर थाना कांकेर में धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच में शामिल टीम ने 30 अगस्त 2025 की सुबह आरोपी महिला को उसके निवास स्थान लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, जगदलपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी मनीष नागर के नेतृत्व में एसआई सोमेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक गीतेश्वर, आरक्षक श्रवण ठाकुर, पूरनलाल साहू और मर्ग गदेस्वरी कोडोपी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8182065
Total views : 8214149