वोट चोर-गद्दी छोड़ जनसमर्थन महारैली में कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन का उमड़ा जनसैलाब

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

वोट चोर-गद्दी छोड़ जनसमर्थन महारैली में कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन का उमड़ा जनसैलाब

अजा युवजन समाज संघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेन्द्र खरे एवं बीएसपी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की ली। सदस्यता

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम कांग्रेस की जिला प्रवक्ता रश्मि सिंह प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि वोट चोर- गद्दी छोड़ जनसमर्थन महारैली में हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा। कांग्रेस कमेटी शहर एवं रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ। जनता अब भाजपा सरकारों के वोट चोरी के मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतर चुकी है। रतलाम की जनता अब खुलकर कांग्रेस का समर्थन कर रही है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शान्ती लाल वर्मा एवं रतलाम ग्रामीण जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट , पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया,पारस दादा एवं कांग्रेस की समस्त जिलास्तरीय टीम के नेतृत्व में सफल आयोजन हुआ।एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के समक्ष , अनुसूचित जाति युवजन समाज संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र खरे, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल कण्डारे, महामंत्री शैलेन्द्र मेहना, जिलाध्यक्ष विजय चौहान, एवं बीएसपी से गोपाल सूर्यवंशी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली।

रश्मि सिंह ने कहा कि अब अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी समाज तेजी से कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है।और अम्बेडकर वादी विचारधारा के लोगों को हमारे नेता राहुल गांधी पर पूरा भरोसा है। संविधान के सच्चे रक्षक के रूप में वह हमारे साथ खड़े हैं।

महारैली में युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के साथ अजा प्रदेश संयोजक हीरालाल परमार, शंकरलाल मालवीय , बाबूलाल सूर्यवंशी, शान्ती लाल परिहार, शिवनारायण परमार, राजाराम हीरवे, जितेन्द्र परमार आदि ने बाबा साहब की तस्वीर भेंट कर जीतू पटवारी जी का स्वागत किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment