महतारी वंदन योजना में अब नहीं चलेगी लापरवाही! घर-घर सर्वे और सख्त कार्रवाई का ऐलान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महतारी वंदन योजना में अब नहीं चलेगी लापरवाही! घर-घर सर्वे और सख्त कार्रवाई का ऐलान”

रायपुर में हुई समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने महतारी वंदन योजना में गड़बड़ियां रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब हितग्राहियों का घर-घर सर्वे किया जाएगा। जिन मामलों में दस्तावेज अधूरे हैं, लाभार्थी पते पर उपलब्ध नहीं हैं या हितग्राही की मृत्यु हो चुकी है, वहां नई रिपोर्ट तैयार कर तत्काल प्रस्तुत करनी होगी।

सचिव ने साफ कहा कि किसी भी स्तर की लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, सीडीपीओ और डीपीओ पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही, टेक होम राशन वितरण और एंट्री में गड़बड़ी पाए जाने पर भी जिम्मेदारों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि स्वास्थ्य विभाग के साथ तालमेल बनाकर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और अन्य पोषण अभियानों का लाभ समय पर हितग्राहियों तक पहुंचे। अधिकारियों से कहा गया कि निरीक्षण केवल औपचारिकता न होकर सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने का माध्यम बने।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *