गार्ड ऑफ ऑनर : देहदान का त्याग कर मानवता की मिसाल और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभा गए स्वर्गीय कनकमल कांठेड़

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गार्ड ऑफ ऑनर : देहदान का त्याग कर मानवता की मिसाल और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभा गए स्वर्गीय कनकमल कांठेड़

रतलाम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में परिजनों ने सौंपी कांठेड़ की पार्थिव देह, व नेत्रदान भी किया गया

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम गार्ड ऑफ ऑनर : देहदान का त्याग कर मानवता की मिसाल और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभा गए स्वर्गीय कनकमल कांठेड़ देहदान करने पर स्वर्गीय कनकमल कांठेड़ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

जावरा निवासी समाजसेवी 86 वर्षीय कनकमल कांठेड़ ने सरकारी मेडिकल कॉलेज में देहदान करके ना सिर्फ त्याग और मानवता की मिसाल पेश की बल्कि वे समाज के प्रति अपनी निष्ठा और जिम्मेदारी भी निभा गए है।

1 सितंबर 2025 सोमवार की सुबह 6.15 बजे कांठेड़ परिसर जावरा निवासी कनकमल कांठेड़ ने अंतिम सांस ली। इसके ठीक कुछ घंटों पहले रविवार शाम को ही उन्होंने अपने नातीन चिराग चौरड़िया के समक्ष देहदान करने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद सोमवार सुबह जैसे ही कांठेड़ का देवलोकगमन हुआ तो परिजनों ने तुरंत ही उनकी इच्छा अनुसार देहदान का निर्णय लिया। इसके बाद लायंस क्लब एवं संजीवनी फाउंडेशन के अध्यक्ष यश जैन ने कलेक्टर राजेश बाथम व अन्य अधिकारियों से बात की। रतलाम सरकारी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनिता मुथा से संपर्क करके देहदान की विधिवत प्रक्रिया पूरी करवाई। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुसार जावरा में सिविल अस्पताल रोड पर उनके निवास के बाहर सीएसपी युवराज सिंह चौहान एवं सिटी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन की मौजूदगी में कांठेड़ की पार्थिव देह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर उनके पुत्र राजेंद्र कांठेड, बेटी कल्पना जागीरदार, बरखा पींचा, कामना लोढ़ा तथा पूजा जैन और परिवार के ही यशराज, रौनक राज, विकास पींचा, भरत लोढ़ा, चिराग चोरड़िया आदि मौजूद थे।

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद परिजन रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने पहले नेत्रदान करवाया। फिर कॉलेज प्रबंधन को स्वर्गीय कनकमल कांठेड़ की देह दान कर दी। कॉलेज के डीन व अन्य प्रबंधन अधिकारियों ने परिजन को देहदान का प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए उनके साहस और अनुकरणीय कार्य की प्रशंसा की। देहदान करने वाले परिजनों के सम्मान और देहदानी की पार्थिव देह का राजकीय सम्मान एवं गार्ड ऑफ ऑनर देने संबंधी सीएम की घोषणा के बाद यह रतलाम जिले का पहला देहदान रहा। जिसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *