रतलाम जिले में हो रही भारी बारिश के चलते ढोलावाड बांध हुआ पानी से लबालब,बांध के तीनों गेट खोले गए

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम जिले में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते रतलाम का एकमात्र पेयजल स्त्रोत ढोलावाड बांध लबालब भर चुका है। भारी बारिश के चलते पानी की लगातार आवक के चलते बांध के तीन गेट एक मीटर के स्तर तक खोले गए है।

पिछले कई दिनों से जिले में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के आंकडों के मुताबिक आज दिनांक तक जिले में औसतन 39 इंच बारिश हो चुकी है। रतलाम अनुविभाग में ऐज दिनांक तक 39 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिले में सर्वाधिक बारिश सैलाना में दर्ज की गई है,जहां 63 इंच बारिश हो चुकी है,जबकि सबसे कम वर्षा जिले के ताल में हुई है जहां मात्र 19 इंच बारिश दर्ज की गई है।

रतलाम में हो रही तेज बारिश के चलते शहर के एकमात्र पेयजल स्त्रोत ढोलावाड बांध में भरपूर पानी जमा हो चुकी है। ढोलावाड जलाशय लबालब हो चुका है। जल संसाधन विभाग के एसडीओ आरएल मीणा के मुताबिक जलाशय 395 मीटर के स्तर से उपर निकल चुका है। जल भराव को नियंत्रित करने के लिए बांध के तीन गेट एक मीटर तक खोले गए है।

बांघ के गेट खोले जाने से पानी के तेज बहाव का विहंगम दृश्य देखने के लिए बडी संख्या में रतलाम से लोग ढोलावाड बांध पर भी पंहुच रहे है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *