सेमीकॉन इंडिया 2025ः प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे उद्घाटन, 48 देशों के 2500 प्रतिनिधि शामिल होंगे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली, 2 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को यहां सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे। भारत के सेमीकंडक्टर इको सिस्टम को गति देने के उद्देश्य से आयोजित इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे उद्घाटन करेंगे।

वे 3 सितंबर को होने वाली सीईओ की राउंडटेबल में भी हिस्सा लेंगे। कॉन्फ्रेंस में 48 देशों के 2,500 प्रतिनिधि, 50 ग्लोबल लीडर्स सहित 150 स्पीकर, 350 से ज्यादा एग्जीबिटर्स समेत 20,750 से ज्यादा कंटेस्टेट हिस्सा ले रहे हैं।

सेमीकॉन इंडिया-2025 के तहत कार्यक्रम की प्रगति, सेमीकंडक्टर फैब और एडवांस पैकेजिंग प्रोजेक्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर की तैयारी, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डवलपमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनोवेशन, निवेश के अवसर, राज्यस्तरीय नीति के कार्यान्वयन जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।साथ ही डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव (डीएलआई) योजना के अंतर्गत पहल, स्टार्टअप इको-सिस्टम के विकास, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के भविष्य की रुपरेखा को रेखांकित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी के हालिया जापान यात्रा दौरे में, दोनों देशों के बीच 21 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें सेमीकंडक्टर और एआई क्षेत्र में सहयोग प्रमुख है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस दौरे में टोक्यो इलेक्ट्रॉन के सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा भी किया। जापान को वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट्स और मटेरियल का नेतृत्वकर्ता माना जाता है।

भारत को सेमीकंडक्टर डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग एंड टेक्नोलॉजी डवलपमेंट के केंद्र के रूप में प्रदर्शित करने के लिए साल 2022 में बेंगलुरु और 2023 में गांधीनगर और 2024 में ग्रेटर नोएडा में ऐसे सम्मेलन आयोजित किए गए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *