डीआईजी व एसएसपी ने चांदनी थाना व नवाटोला चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सूरजपुर। शनिवार देर रात डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने दुरस्थ थाना चांदनी पहुंचकर रात्रि गश्त का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखते हुए उन्हें सजग रहकर ड्यूटी निभाने, संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी व विवेचकों से लंबित अपराधों एवं शिकायतों की जानकारी ली गई। अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण, पंजियों व रिकार्ड संधारण, सीसीटीएनएस एंट्री तथा सीसीटीवी बैकअप अपडेट रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं, बच्चों, वृद्धजन व समाज के कमजोर वर्गों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया। डीआईजी ने जवानों की आवासीय सुविधाओं की जानकारी भी ली और आवश्यक निर्माण कार्य हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रत्येक गांव में साइबर अपराध, नशे से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी देने हेतु चलित थाना कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

बाद में श्री ठाकुर ने छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट नवाटोला का भी औचक निरीक्षण किया। यहां तैनात अधिकारियों व जवानों की सक्रियता की जांच करते हुए उन्होंने अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। चेकपोस्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग क्षमता की भी जांच की गई और उनके बेहतर रख-रखाव पर जोर दिया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *