पढ़िए आज 30 अगस्त का राशिफल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मेष राशि
व्यापारिक परेशानियाँ आपको विचलित कर सकती हैं। किसी रिश्तेदार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। लाभ की संभावना है तथा मित्रों से मुलाकात होगी।

वृषभ राशि
दिन की शुरुआत क्रोध से होगी। कार्य में बाधा आने पर परिवार पर नाराजगी हो सकती है। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी, परंतु व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से बचें।

मिथुन राशि
निवेश से लाभ मिलने में देरी हो सकती है। संतान संबंधी निर्णय लेने में कठिनाई होगी। आर्थिक स्थिति बिगड़ने से निर्माण कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

कर्क राशि
जल्दबाजी में लाभ कमाने की कोशिश न करें। कार्यस्थल पर मेहनत की सराहना होगी। व्यापार में नई योजनाएँ शुरू होंगी, लेकिन उतावली से नुकसान संभव है।

सिंह राशि
उन्नतिकारक योगों के कारण मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर सक्रिय रहना आवश्यक है। भवन निर्माण हेतु ऋण लेना पड़ सकता है।

कन्या राशि
आलस्य छोड़कर कार्य करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। योजनाओं पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है।

तुला राशि
पूंजी निवेश से लाभ होगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में वायु विकार की समस्या रह सकती है।

वृश्चिक राशि
जरूरी दस्तावेज समय पर संभालें। सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। संपत्ति संबंधी कार्यों में जल्दबाजी न करें। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।

धनु राशि
दैवीय कार्यों में समय व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। नए अनुबंध से लाभ होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि
पारमार्थिक कार्यों में धन व्यय होगा। सामाजिक कार्यों से सम्मान मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि
कार्य में सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यभार अधिक रहेगा। अजनबियों पर विश्वास न करें, धोखा हो सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

मीन राशि
कम बोलें पर सार्थक बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। निवेश सोच-समझकर करें, लाभ मिलेगा। परिवार व समाज में महत्व बढ़ेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *