ग्राम पकरिया में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शान से लहराया तिंरगा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

*मुकेश तिवारी जांजगीर-चांपा*

अकलतरा। ग्राम पकरिया झूलन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह से ही हर्षोल्लास का माहौल था गांव के मानस उच्चतर माध्यामिक शाला के छात्र-छात्राओं ने गांव में प्रभात निकाल कर देश भक्ति गानों के साथ भ्रमण किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवाओं ने और व्यापारियों ने कई जगह ध्वजा रोहण का कार्यक्रम रखा था। इसी क्रम में ग्राम पंचायत भवन में सरपंच उत्तरा देवी कश्यप ने ध्वजारोहण किया, सेवा सहकारी समिति और मानस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कृष्ण कुमार सिंगसार्वा ने, पूर्व माध्यमिक शाला नवागांव और व्यापारिक प्रतिष्ठान महेश इलेक्ट्रिक में पूर्व सरपंच मनीष कुमार सिंगसार्वा ने ध्वजा रोहण किया। गांव के युवाओं द्वारा खेल परिसर में भी ध्वजा रोहण का कार्यक्रम रखा था वहां युवाओं के मार्गदर्शक प्रेरणा श्रोत शैलेन्द्र सिंगसार्वा ने ध्वजा रोहण किया, स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यकम किया गया। मानस उच्चतर माधमिक शाला के छात्र छात्राओं शिक्षक वअतिथियों द्वारा संविधान के प्रस्तावना का शपथ के साथ वाचन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद सदस्य कोमल सिंगसार्वा, गुलबदन प्रसाद सिंगसार्वा, दुजराम कश्यप, रामफल कश्यप दिलीप श्रीवास लीला राम यादव, विकास कश्यप, साहेश सुमन, जगेसर श्रीवास, बिहार सिंह, विष्णु कश्यप मंडल अध्यक्ष, ललित राम कश्यप संदीप सिंगसार्वा, अमित कश्यप महेश सिंगसार्वा ग्राम वासी व गुरुजन उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *