11 विद्यालय के 5000 विद्यार्थियों ने बनाया सायबर जागरूकता अभियान “पहल” पे मानव श्रृंखला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देशन में जागरूकता अभियान “पहल” का सफल आयोजन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के दिशा निर्देश में चलाये जा रहे अभियान ‘‘पहल’’ कार्यक्रम माध्यम से विद्यार्थियो को स्वयं के जीवन की महत्पूर्ण बातों को व उज्जवल भविष्य कि ओर ले जाने , बच्चों को उनके उत्तम शिक्षा व आत्मविश्वास को मजबूत करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में कुल 11 स्कूल के 5000 विद्यार्थियों द्वारा साइबर अपराध, यातायात के नियम व उसके पालन, नशामुक्ति एवं बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में ड्रॉइंग पेंटिंग, अपने हाथों में मेहंदी से लिखा “पहल” एवं मानव श्रृंखला बनाया गया।

बदलाव की शुरुआत सुरक्षा के साथ एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक संदेश है। यह न केवल व्यक्तिगत जीवन में बल्कि सामाजिक और सामुदायिक स्तर पर भी लागू होता है। सुरक्षा के साथ बदलाव की शुरुआत करने से हम सुनिश्चित कर सकते हैं कि हमारे प्रयास स्थिर, सुरक्षित और दीर्घकालिक होंगे।

यह वाक्यांश कई मायनों में महत्वपूर्ण हो सकता है:

  1. सामाजिक बदलाव: जब हम सामाजिक बदलाव की बात करते हैं, तो सुरक्षा के साथ शुरुआत करना महत्वपूर्ण है। इससे हम सुनिश्चित कर सकते हैं कि हमारे प्रयासों से किसी को नुकसान न पहुंचे और सभी के लिए सकारात्मक परिणाम हों।
  2. व्यक्तिगत विकास: व्यक्तिगत स्तर पर, सुरक्षा के साथ बदलाव की शुरुआत करने से हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक स्थिर और सुरक्षित मार्ग पर चल सकते हैं।
  3. सामुदायिक विकास: सामुदायिक स्तर पर, सुरक्षा के साथ बदलाव की शुरुआत करने से हम सुनिश्चित कर सकते हैं कि हमारे प्रयासों से समुदाय के सभी सदस्यों को लाभ पहुंचे और उनकी सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित हो।

कुल मिलाकर, “बदलाव की शुरुआत सुरक्षा के साथ” एक महत्वपूर्ण सिद्धांत है जो हमें अपने प्रयासों में स्थिरता, सुरक्षा और सकारात्मकता लाने में मदद कर सकता है।

ये तैयारी है वंश वृक्ष के पहल की,कल की चिंता नही कल की उत्सुकता होनी चाहिये आओ खुशहाल कल की पहल करे,जैसे पेड़ लोगो को छाँया देरी है ठीक वैसे ही हमारे भविष्य है।

इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी कर्मचारी शत्रुहन खूंटे, बबीता श्रीवास एवं पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड ( उड़ान जी एस सोसायटी महासमुंद) एवं सभी 11 स्कूल प्राचार्य और शिक्षको की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इन स्कूलों के विद्यार्थी रहे शामिल

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी आत्मानन्द स्कूल दाऊ पारा मुंगेली, नवोदय विद्यालय दाबो,जेसीस स्कूल, रैंबो स्कूल, सेन जेवियर्स स्कूल, अल्फा पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय कन्या विद्यालय, अम्बेडकर स्कूल,सोनकर स्कूल मुंगेली के विद्यार्थी शामिल रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *