एकलव्य खेल अकादमी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का नेशनल में चयन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जशपुर जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से संचालित एकलव्य खेल अकादमी बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने का केंद्र बनी हुई है। यहां चयनित खिलाड़ियों को विभिन्न खेल विधाओं का नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप जिले के बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा ने बताया कि ताइक्वांडो विधा में बच्चों को प्रशिक्षक नंदलाल यादव के मार्गदर्शन में लगातार अभ्यास कराया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 से 24 अगस्त 2025 तक अंबिकापुर में आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चौंपियनशिप में जशपुर जिले की अकादमी के 08 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अकादमी के 07 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल स्तर के लिए क्वालीफाई किया है। इनमें मनीष भगत, शिवराज बंजारा, अजय कुमार चौहान, भारत पैंकरा, राकेश राम, अर्जुन राम और करण राम शामिल हैं। वहीं साहिल एक्का ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।

अब यह सभी खिलाड़ी आगामी दिनों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षक और अकादमी से जुड़े सभी लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *