कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में 45 आवेदन पर हुई सुनवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर राजेश बाथम, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव एवं सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 45 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदक बसंतीलाल पिता शांतीलाल निवासी मनीष नगर रतलाम ने बताया कि पडोसी समरथ भूरिया द्वारा अवैध रूप से मकान का छज्जा रोड की ओर निर्माण किया जा रहा है‌। जिससे आवागमन करने में समस्या का सामना करना पड रहा है। बसंती लाल ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए आवेदन किया। कार्यवाही के लिए नगर निगम रतलाम को निर्देशित किया गया। आवेदक राहुल पिता कैलाश टांक निवासी ग्राम रावटी जिला रतलाम ने बताया कि वह विकलांग है और मां गंभीर बीमारी हृदय रोग, दोनों किडनियां खराब, शुगर, ब्लडप्रेशर रोग से पीड़ित है। गीता देवी हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से डायलिसिस किया जा रहा है। सप्ताह में दो बार में रावटी से रतलाम किराए से वाहन कर डायलिसिस करवाने के लिए जाना पड़ता है। जिसका खर्चा लगभग हर महीने 10 से 15 हजार हो जाता है एवं इलाज में भी अधिक खर्चा हो रहा है। वाहन सुविधा उपलब्ध करवाने एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राहुल ने आवेदन दिया। कार्यवाही के लिए सीएमएचओ रतलाम को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदक राहुल पिता मनोहरलाल जैन निवासी पटेल कॉलोनी जावरा ने बताया कि मेरे पिताजी मनोहरलाल जैन स्वास्थ्य विभाग जावरा तहसील में पदस्थ थे, 29 अप्रैल 2009 को सेवानिवृत हुए। सेवानिवृति के लगभग 25 दिन बाद उनका निधन हो गया। उस समय हम बालिक नहीं थे। सेवानिवृति एवं मृत्यु उपरांत मिलने वाले शासकीय लाभ आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुए है, 10 जून 2025 को सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज की गई थी जिस पर आजतक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। कार्यवाही के लिए सीएमएचओ को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदक राशिद अली निवासी न्यू काजीपूरा रतलाम ने बताया कि वह 8 साल से लकवाग्रसत है। दोनों पुत्र झगड़ा व मारपीट करते है और किसी भी प्रकार से कोई खर्चा नहीं देते है और घर से निकालने की धमकी देते है भरणपोषण के लिए दोनों पुत्रों से 20 हजार रूपये दिलवाने के लिए आवेदन किया। कार्यवाही के लिए एसडीएम रतलाम शहर को निर्देशित किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *