आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस द्वारा शहर के संवेदनशील क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शहर में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में रतलाम शहर में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

फ्लैग मार्च हाट की चौकी से प्रारंभ होकर शहर सराय, नाहरपूरा, महलवाडा, मोचीपुरा, काजीपुरा, हकीमवाड़ा, होकर चार चक्की चौराहा पर समाप्त हुआ

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) आनंद स्वरूप सोनी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक अजय सारवान, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, थाना प्रभारी डीडी नगर निरीक्षक मनीष डावर, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम गायत्री सोनी, थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी एवं थाना प्रभारी माणक चौक अनुराग यादव सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *