बस्तर घूमने आए थे, लौटे नहीं… बाढ़ में बह गई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत!”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जगदलपुर (छत्तीसगढ़)।
बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एनएच-30 पर दरभा के पास बाढ़ के पानी में बह गई कार, जिसमें सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में पति, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं, जो तमिलनाडु से बस्तर घूमने आए थे। ये सभी एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे।

तेज बहाव बना काल
घटना के समय क्षेत्र में भारी बारिश के चलते सड़क पर तेज बहाव था। कार का ड्राइवर बहाव को पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कार संतुलन खो बैठी और बह गई। ड्राइवर ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन परिवार के चार सदस्य पानी में फंस गए।

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद देर रात कार से चारों शवों को निकाला गया।

एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने घटना की पुष्टि की है। शवों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पर्यटन बना मातम
परिवार छुट्टियां मनाने और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने बस्तर आया था, लेकिन एक लापरवाही और मौसम की मार ने सब कुछ छीन लिया। यह घटना एक बड़ी चेतावनी भी है कि बारिश के मौसम में अनजान क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *