इकराम इक्का बेलूत मित्र मंडल ने नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा का किया स्वागत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम। शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा का स्वागत एवं सम्मान इकराम इक्का बेलूत मित्र मंडल द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम नगर निगम स्थित कक्ष में आयोजित हुआ, जहां वर्मा को पगड़ी पहनाकर, तिरंगा मफलर, मोतियों व पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

स्वागत उद्बोधन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि संगठन के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं पार्षदों के साथ मिलकर शहर की जन समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बुलंद करेगी और वोट की चोरी करने वालों को बेनकाब किया जाएगा।

इस अवसर पर यास्मीन शेरानी, इक्का बेलूत, जोएब आरिफ, कमरुद्दीन कछवाय, संदेश शर्मा, चंदन राठौड़, शहज़ाद ख़ान, नरेंद्र बोरसी, समरथ पाटीदार, राजेश राठौड़, शुभम राठौड़, इकरार चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *