छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा का शपथ ग्रहण संपन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती,छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वल कर किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विद्यावती कुंजबिहारी सिदार एवं विशिष्ठ पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,पूर्व विधायक हृदयराम राठिया,जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार,लैलूंगा जनपद उपाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत एवं छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई की अध्यक्षता में बज्रदास महंत ने अध्यक्ष पद की शपथ ली जिसके बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन के विस्तार के लिए काम करने की शपथ ली आपको बता दे।

कि यह कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मा नन्द स्कूल के सामने मार्केट स्थल पर किया गया था छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा का यह प्रथम शपथ ग्रहण समारोह था इस समारोह में रायगढ़ जिले सहित जशपुर जिले से पत्रकार साथी शामिल हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने अपने उद्बोधन में पत्रकारों के कार्यों पर प्रकाश डाला वही पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने भी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिया श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष बज्रदास महंत को पुनःअध्यक्ष पद की शपथ लेने के लिए बधाई दिए साथ क्षेत्र के दबंग नेता पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने भी सभी को बधाई देते हुए पत्रकार की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पत्रकारों के कार्य कितने कठिन और जोखिम भरा होता है।

लेकिन इसके बाद भी पत्रकारिता में डटे रहना और समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में काफी अच्छा काम करते है श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष भतीजा बज्रदास महंत पत्रकारिकता में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और काफी सक्रिय है पहले भी अध्यक्ष रहे अब पुनः जिम्मेदारी मिली है इसी तरह समाज का आईना बन कर समाज सेवा में अग्रसर रहे यही शुभाकामनाएं है

विधायक विद्यावती ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के भवन के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की

कार्यक्रम के दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा के सचिव सतीश शुक्ला ने मंच से सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए उन्होंने यहां भवन विहीन पत्रकार होने की बात से अवगत कराया और पत्रकारों की व्यथा दूर करने के लिए एक श्रमजीवी पत्रकार संघ के लिए भवन की मांग की जिसे विधायक विद्यावती सिदार ने सहर्ष स्वीकार करते हुए उसमें हामी भरते हुए अपने विधायक निधि से 25 लख रुपए की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की विधायक विद्यावती कुंजबिहारी सिदार ने अध्यक्ष बज्रदास महंत को बधाई देते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वही अपने उद्बोधन के दौरान पत्रकारों की परेशानी को समझते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा को भवन के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा करते हुए विधायक मद से भवन निर्माण कराने की बात कही है विधायक के घोषणा के बाद पत्रकारों में काफी उत्साह देखने को मिला वही इस घोषणा के बाद अध्यक्ष बज्रदास महंत ने विधायक विद्यावती सिदार को धन्यवाद ज्ञापित किया है। वहीं पत्रकारों द्वारा सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही बाहर से श्रमजीवी पत्रकार संघ साथियों का भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अतिथियों के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया है।

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवियों ने बिखेरा हास्य व्यंग का रंग

शपथ ग्रहण के पश्चात आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि मीर अली मीर सहित विभिन्न हास्य रस के कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी हास्य और व्यंग से भरपूर काव्य पाठ से सम्मेलन में देर रात तक बजती रही तालियों की गूंज हास्य कवि सम्मेलन को सुनने काफी संख्या में लोगों की भीड़ देर रात तक उमड़ी रही कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों हंसाने के लिए मजबूर कर दिया इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित पूर्व विधायक हृदयराम राठिया सहित जनपद उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठंडाराम बेहरा सहित गणमान्य नागरिकों ने हास्य कविता का आनंद लिया इस कार्यक्रम के सफल संचालन में बोधराम प्रधान ने अपनी अहम भूमिका निभाई उनका संचालन बहुत ही बेजोड़ था जिसकी सभी ने सराहना की

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *