Ola Electric Share Price : तूफान बना स्टॉक! फाउंडर भाविश अग्रवाल के बड़े ऐलान से इतना उछला भाव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Ola Electric Share Price : दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार ओला इलेक्ट्रीक के शेयरों में मंगलवार (19 अगस्त) को जबरदस्त तेजी देखी गई। सत्र के दौरान ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में करीब 9 फीसदी की उछाल दर्ज हुई और इसके साथ स्टॉक बीएसई (Bombay Stock Exchange, BSE) पर 44.73 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया।

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में यह तेजी कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) द्वारा भारत के प्रतिस्पर्धी इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में मार्केट हिस्सेदारी फिर से हासिल करने और प्रॉफिटिबिलिटी में सुधार लाने के लिए एक आक्रामक रणनीति का खुलासा करने के बाद देखी जा रही है।

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरइस दमदार तेजी के बाद भी अगस्त 2024 में छुए अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹157.53 से लगभग 72% नीचे है। पिछले एक साल में देखें तो ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में करीब 70 फीसदी की गिरावट आई है और 2025 में अब तक 45 फीसदी से अधिक नीचे है।

कंपनी के शेयर 52 सप्ताह का निचला स्तर रुपये है। सत्र के दौरान बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप करोड़ रुपये था। खबर लिखे जाने तक दोपहर के 12:29 बजे बीएसई पर कंपनी के शेयर 5.14 फीसदी की बढ़त के साथ 43.33 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

भाविश अग्रवाल ने क्या कहा? शेयरों में तेजी की ये हैं वजह?

भाविश अग्रवाल ने कहा है कि ओला इलेक्ट्रिक भारत के दोपहिया ईवी सेगमेंट में 25-30% बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद कर रही है। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीव्यूशन का विस्तार किया है और अब आप देखेंगे कि त्योहारी सीज़न की शुरुआत में, बाजार हिस्सेदारी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी। बता दें कि जुलाई 2025 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 17.35% रही, जो पिछले साल इसी महीने के 38.83% से काफ़ी कम है।

पिछले छह महीनों में ओला इलेक्ट्रिक ने अपने दूसरी पीढ़ी के स्कूटरों को चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया है और अपनी तीसरी पीढ़ी की सीरीज की आपूर्ति बढ़ा दी और अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है। अग्रवाल ने कहा, “हम इस नवरात्रि डिलीवरी शुरू करेंगे, यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमारे स्कूटर के अंदर अब सब कुछ स्वदेशी है।”

15 अगस्त को, ओला इलेक्ट्रिक ने अपने दो प्रमुख मॉडलों – S1 प्रो प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर और रोडस्टर X प्लस मोटरसाइकिल में स्वदेशी रूप से विकसित 4680 बैटरी सेल के एकीकरण की घोषणा की। इसकी डिलिवरी 22 सितंबर से नवरात्रि के दौरान डिलीवरी होने वाली है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *