Google Pixel 10 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले धड़ाम से गिरी इस फोन की कीमत, मिल रही 20,000 रुपये की छूट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गूगल पिक्सल 10 सीरीज से पर्दा हटने में कुछ ही घंटों का समय बाकी है. कंपनी 20 अगस्त को अपनी नई सीरीज लॉन्च करने जा रही है. इससे पहले गूगल पिक्सल 9 प्रो पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है.

यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है. आइए जान लेते हैं कि इस स्मार्टफोन में क्या-क्या फीचर्स मिल रहे हैं और इसे खरीदने के लिए आपको अपनी जेब पर कितना बोझ डालना होगा.

गूगल पिक्सल 9 प्रो के फीचर्स

यह स्मार्टफोन 6.3 इंच के LTPO OLED डिस्प्ले से लैस है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसमें गूगल टेंसर G4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 48MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 42MP का कैमरा दिया गया है. इसमें 4700mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जो 27W वायर्ड और 21W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इस फोन को 7 साल तक बड़े एंड्रॉयड अपग्रेड मिलते रहेंगे.

फ्लिपकार्ट पर मिल रही यह डील

नई सीरीज की लॉन्चिंग से पहले इस फोन को आप भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन की असली कीमत 1,09,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर यह 89,999 रुपये में उपलब्ध है. इस तरह यह सीधे 20,000 रुपये कम कीमत पर मिल रहा है. ग्राहक नेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड आदि पर अन्य लाभों का भी फायदा उठा सकते हैं.

आईफोन 16 प्लस को देता है टक्कर

इस कीमत में गूगल पिक्सल 9 प्रो आईफोन 16 को कड़ी टक्कर देगा. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आईफोन 16 प्लस की कीमत 89,900 रुपये है. इसमें 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है. इसमें डायनामिक आईलैंड भी मिलता है और यह आईफोन A18 चिप से लैस है. इसके रियर में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *