नए विधानसभा भवन के लोकार्पण के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित, मंत्रीमंडल विस्तार की अफवाहें तेज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश की छत्तीसगढ़ विधानसभा के नव निर्मित भवन के लोकार्पण के लिए सादर आमंत्रित किया।

प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में विधानसभा अपने नए भवन में प्रवेश करेगी और इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के कर-कमलों से लोकार्पण होना सभी सदस्यों के लिए गर्व का विषय होगा।

इसी बीच, साय कैबिनेट के तीन नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज में गाड़ियों की साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाएं अब और तेज हो गई हैं।

राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को भगवान जगन्नाथ मंदिर में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर कहा, “कुछ होने वाला है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।”

बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा की उम्मीद जताई जा रही है, और सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण की संभावित तारीख के रूप में चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 21 अगस्त को विदेश दौरे से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं उभर रही हैं।

हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *