एनडीए की बैठक में उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का अभिनंदन, कल सुबह करेंगे नामांकन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली, 19 अगस्त :राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का मंगलवार को सत्तारूढ़ दल के सांसदों की एक बैठक में अभिनंदन किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं ने राधाकृष्णन का अभिनंदन किया। राधाकृष्णन बुधवार सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

पार्लियामेंट्री लाइब्रेरी बिल्डिंग के जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में मंगलवार को हुई संसदीय दल की बैठक में एनडीए के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्य मौजूद रहे। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया को बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का बैठक में परिचय कराया गया। एनडीए के फ्लोर लीडर्स, सांसदों ने सीपी राधाकृष्णन का गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्हें बधाई दी।

उन्होंने बताया कि एनडीए संसदीय दल की बैठक में उनका परिचय प्रधानमंत्री मोदी ने कराया। परिचय के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपील की है कि पूरी पार्टी और सभी दलों के सांसद एकजुट होकर उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए द्वारा तय किए गए उम्मीदवार का सर्वसम्मति से समर्थन करें। सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए एक बहुत अच्छा नाम हैं। सभी ने इसे स्वीकार किया है। उनके जीवन में कोई विवाद नहीं, कोई भ्रष्टाचार नहीं, कोई दाग नहीं, उन्होंने बहुत ही सादा जीवन जीया है और केवल समाज और देश के लिए काम किया है। अगर ऐसा व्यक्ति देश का उपराष्ट्रपति बनता है, तो यह देश के लिए बहुत खुशी की बात होगी। उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह भी सभी से बात कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि हम सब मिलकर उपराष्ट्रपति के चुनाव में राधाकृष्णन का सर्वसम्मति से समर्थन करें और यह लोकतंत्र के लिए, हमारे देश के लिए और राज्यसभा को चलाने में उपयोगी होगा।

इससे पहले सोमवार शाम केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर अहम बैठक हुई थी। जिसमें सीपी राधाकृष्णन के 20 अगस्त को सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करने का फैसला लिया गया। नामांकन के समय प्रधानमंत्री मोदी खुद मौजूद रहेंगे और एनडीए के सभी सांसद उनके साथ नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *