22 अगस्त को ‘‘काम बंद कलम बंद’’ हड़ताल की तैयारी तेज, बिलासपुर में फेडरेशन की बैठक संपन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7in बिलासपुर

बिलासपुर: प्रदेशभर के शासकीय कर्मचारियों की 22 अगस्त को प्रस्तावित “काम बंद, कलम बंद” हड़ताल को सफल बनाने को लेकर फेडरेशन की अहम बैठक मंगलवार को पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित साक्षरता मिशन कार्यालय के कक्ष क्रमांक-06 में आयोजित की गई।

बैठक में फेडरेशन प्रभारी चन्द्रशेखर तिवारी, जय साहू (अध्यक्ष – संचालनालयीन कर्मचारी संघ), पंकज पाण्डेय (प्रांताध्यक्ष – स्वास्थ्य कर्मचारी संघ), श्रीमती जगदीप बजाज (अध्यक्ष – महिला प्रकोष्ठ, इन्द्रावती भवन कर्मचारी संघ) और रामसागर कोशले (संरक्षक – इन्द्रावती कर्मचारी संघ) सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आंदोलन की मुख्य वजह
फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ. बी.पी. सोनी और महासचिव किशोर शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किए गए वायदे, जिनमें “मोदी की गारंटी” को लागू करने का भी वचन शामिल था, अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। इसके चलते प्रदेश के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल करने को विवश हैं। इसी क्रम में 22 अगस्त को राज्यभर में “काम बंद, कलम बंद” आंदोलन किया जाएगा।

एकजुटता का संदेश
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय पदाधिकारियों ने कहा कि सभी विभागों, कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में सामूहिक अवकाश लेकर तालाबंदी की जाएगी, ताकि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा सके। सघन संपर्क अभियान के तहत जिले-दर-जिले दौरा कर कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

वक्ताओं ने दिए सुझाव
बैठक में डॉ. बी.पी. सोनी, राजेन्द्र दवे, किशोर शर्मा, प्रदीप पाण्डेय, रामकुमार यादव, डॉ. प्रभात अग्निहोत्री, नागेन्द्रधर शर्मा, दीप्ति गुप्ता, सूर्यप्रकाश कश्यप, रविन्द्र सोनी, जगदीश चंदेल, रविन्द्र श्रीवास सहित कई सदस्यों ने अपने विचार रखे और हड़ताल को सफल बनाने रणनीतियाँ साझा कीं।

बैठक का संचालन और आभार प्रदर्शन किशोर शर्मा ने किया।

उपस्थित पदाधिकारी:
डॉ. बी.पी. सोनी, राजेन्द्र दवे, किशोर शर्मा, प्रदीप पाण्डेय, चन्द्रशेखर पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, दीप्ति गुप्ता, रविन्द्र श्रीवास, अभिषेक तिवारी, राजेश्वर वस्त्रकार, कौशल कौशिक, अशोक ब्रम्हभट्ट, इन्द्रासन क्षत्रीय, प्रमोद भारद्वाज, के.आर. बंजारे, यशवंत डहरिया सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *