सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नगर निगम मुख्यालय विकास भवन बिलासपुर का किया जाएगा घेराव

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो 8959931111

नगर निगम बिलासपुर चुनाव को लगभग 6 माह पूर्ण हो चुके हैं इस बीच वार्ड क्रमांक 5 के भगत सिंह आजाद नगर एवं यादव नगर में भीषण गर्मी के कारण वार्ड में भारी जल संकट व्याप्त हो रहा साथ ही प्रकाश व्यवस्था भी पूरी तरह से ठप हो चुका है।

वार्ड पार्षद द्वारा बार- बार उच्च अधिकारियों तथा महापौर को लिखित व मौखिक निवेदन करने के बावजूद आज तक निगम प्रशासन द्वारा पेयजल व्यवस्था या प्रकाश व्यवस्था हेतु एक भी राशि स्वीकृत नहीं की गई है स्थिति ये है कि बरसात में भी वार्ड वासियों को पेय जल संकट से जूझना पड़ रहा है।

वार्ड की पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने बताया कि इस विषय के विरोध में कल दिनांक 19 अगस्त 2025 को दोपहर 12:00 बजे नगर निगम मुख्यालय विकास भवन का घेराव किया जाएगा उन्होंने वार्डवासियों, माता – बहनों व कार्यकर्ता बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन का हिस्सा बनने तथा अपने हक की लड़ाई में आवाज बुलंद करने का निवेदन किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *