स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

उन्होंने जिला कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आज देश के वीर शहीद जवानों को याद करने और देश की सेवा के लिए सत्यनिष्ठा के साथ संकल्प लेने का दिन है।

कलेक्टर ने कहा कि हमें शासकीय सेवक के रूप में अपने उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। देश की सेवा तभी सार्थक होगी, जब हम अपने कार्य के प्रति पूरी ईमानदारी और गंभीरता बरतें। हमें मिलकर टीम भावना से कार्य करते हुए मुंगेली जिले को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाना है।

उन्होंने सभी शासकीय सेवकों को कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235601
Total views : 8282912